• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणपति दर्शन के लिए कृष्णा के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा, पोतों ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sunita Ahuja Visits Krushna Home for Ganpati Darshan; Grandsons Seek Blessings by Touching Her Feet - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर गणपति दर्शन के लिए गई थीं। सुनीता के घर पहुंचते ही गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटों रयान और कृषांग ने अपनी दादी का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ों के सम्मान में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पारिवारिक मनमुटाव और लंबे समय के झगड़े के बाद, यह पहली बार था जब सुनीता आहूजा, कृष्णा के घर उनके गणेश उत्सव समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की। सुनीता आहूजा जैसे ही कृष्ण अभिषेक के घर में गई, दोनों बच्चे रयान और कृषांग उनके पास गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सुनीता ने भी अपने पोतों पर खूब प्यार लुटाया, जिससे त्योहार का ये मिलन और भी खास बन गया। बाद में उन्होंने कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी-अभिनेत्री कश्मीरा शाह से भी उतने ही प्यार से मुलाकात की।
इस मौके पर, सुनीता लाल बॉर्डर वाली पीली प्रिंटेड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक जूलरी और बालों में फूल सजाए थे। कश्मीरा शाह ने मैचिंग चोली के साथ नीले रंग का एम्बेलिश्ड लहंगा चुना, जबकि कृष्णा ने पर्ल व्हाइट कुर्ता पहना था। घर पर गणपति सेलिब्रेशन के दौरान परिवार ने एक साथ पोज दिया।
यह फैमिली मोमेंट कुछ महीने पहले रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 में भी देखने को मिला, जब शो में सुनीता आहूजा कृष्णा और कश्मीरा शाह से मिलने गई थी।
दरअसल, सुनीता ने शो में सरप्राइज अपीयरेंस दी थी और सालों की अनबन के बाद पहली बार कपल के जुड़वां बेटों से मिलीं। सुनीता ने पहले रीयूनियन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बीती बातों को भूलकर कृष्णा और कश्मीरा को माफ करने का फैसला किया है।
उन्होंने अपने पोते-पोतियों से मिलने को एक खास इमोशनल पल बताया क्योंकि परिवार में अनबन करीब 14 साल से थी।
बता दें कि सुनीता कृष्णा अभिषेक की मामी हैं, जो उनके मामा और बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunita Ahuja Visits Krushna Home for Ganpati Darshan; Grandsons Seek Blessings by Touching Her Feet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunita ahuja visits krushna home for ganpati darshan, sunita ahuja, ganpati darshan, krushna, actor govinda, krushna abhishek, kashmera shah, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved