• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म 'बार्डर' के 23 साल पूरे, सुनील शेट्टी, अनु मलिक ने किया याद

Suniel Shetty, Anu Malik celebrate 23YearsOfBorder - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार जेपी दत्ता की फिल्म बार्डर को रिलीज हुए 13 जून (आज) को 23 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी, संगीतकार अनु मलिक ने इसे याद किया।

यह फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी और पूजा भट्ट ने अभिनय किया है।

बीएसएफ कमांडर भैरों सिंह की भूमिका निभाने वाले सुनील ने शनिवार को ट्वीट किया, "इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए शुक्रगुजार हूं।"

फिल्म के कई गाने भी हिट हुए, जिसमें से 'संदेशे आते हैं' शामिल है।

अनु ने ट्वीट किया, "देश भर में आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देशभक्ति गाना 'संदेशे आते हैं' है। जय हिंद जय भारत। जेपी दत्ता साहब को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो उन्होंने इतनी शानदार फिल्म 'बार्डर' में मुझे संगीतकार के रूप में चुना।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suniel Shetty, Anu Malik celebrate 23YearsOfBorder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suniel shetty, anu malik, celebrate, 23yearsofborder, border, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved