• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘सूफी संगीत कभी नहीं मरेगा, यह सदियों से है’

Sufi music will never die: Tochi Raina - Bollywood News in Hindi

मुंबई। गायक तोची रैना ने कहा कि सूफी संगीत कभी नहीं मरेगा। तोची आगामी फिल्म ‘नोट पे चोट एट 8/11’ के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर यहां मौजूद थे। तोची से जब पूछा गया उन्होंने कहा, ‘‘सूफी संगीत कभी नहीं मरेगा। यह सदियों से है। सूफी संगीत कविता है और कविता हमेशा लोगों के दिल में रहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सूफी संगीत हमारी संस्कृति है और हमें अपनी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करना होगा। प्रयोग करने में कोई नुकसान नहीं है। पूर्वी देशों और पश्चिमी देशों ने हमेशा एक-दूसरे से आदान-प्रदान किया है।’’

तोची के अनुसार, ‘‘अगर आप देखेंगे कि पश्चिमी देशों ने अपनी संस्कृति नहीं छोड़ी है लेकिन वे हमारी संस्कृति की कुछ चीजों से प्रेरित हो रहे हैं। दूसरी ओर हम अपनी संस्कृति को पीछे छोड़ते जा रहे हैं और पश्चिमी देशों की चीजों को अपना रहे हैं मुझे लगता है कि हमें अच्छी संगीत रचनाओं के लिए दोनों संस्कृतियों को मिश्रित करना होगा।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sufi music will never die: Tochi Raina
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sufi music, tochi raina, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved