• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुभाष घई ने की धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कहा-आप सबके प्रिय हैं

Subhash Ghai wishes Dharmendra a speedy recovery, saying, You are loved by all. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक न होने के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं। इसके बाद निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "हमारे हिंदी सिनेमा के असली ही-मैन, प्यारे धरम पाजी। आपके जल्दी स्वस्थ होने की हम दिल से कामना करते हैं। आप एक ऐसे सितारे हैं, जो हमेशा मुस्कराते रहते हैं और सभी से प्यार करते हैं, फिर चाहें वो बड़ा हो या छोटा। आप सबके प्रिय हैं। ऊपरवाला आपको लंबी आयु और स्वस्थ जीवन दें।" इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, दिव्या दत्ता समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की है।
10 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, अभिनेता की हालत में पहले से अब सुधार है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
अब उनका इलाज घर पर ही होगा। डॉक्टर की टीम लगातार उनके घर पर विजिट कर रही है और एक्टर का ध्यान रख रही है। उनके घर पर ही इलाज की सारी सुविधाएं कर दी गई हैं।
सोमवार देर रात सलमान खान और शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है और ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें अच्छी कंडीशन में घर भेजा गया है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति राघव चढ्ढा ने मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राघव ने कहा, "मैं ईश्वर से उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करूंगा कि वे उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। वे हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं और हम सभी उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। मेरा मानना ​​है कि देश के सभी नागरिक उन्हें पसंद करते हैं, उन पर प्यार लुटाते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Subhash Ghai wishes Dharmendra a speedy recovery, saying, You are loved by all.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: subhash ghai, dharmendra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved