मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने सुपर बॉल समारोह में 'वेनऐवर' की गायिका शकीरा के दमदार परफॉर्मेस के लिए उनकी जमकर सराहना की। शाहरूख मंगलवार को सुपर बॉल 2020 में शकीरा के जबरदस्त डांस को देखकर उनके मुरीद बन गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "बहुत खूब, बहुत मेहनती और बेहद मनोरंजक। हमेशा से मेरी फेवरिट।"
अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने शकीरा की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह लाल रंग के परिधान में झूमते हुए नजर आ रही हैं।
शकीरा भी शाहरुख की प्रशंसक हैं। वे पहले कह चुकी हैं कि वे किंग खान की बहुत बड़ी फैन हैं।
उन्होंने ट्वीट किया था, "मैं हमेशा से ही शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं..किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। बिग किस, शाहरूख।" (आईएएनएस)
राम चरण 'आरसी15' की आकर्षक शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार
दीपिका और रणवीर सिंह ने विदेश में दिखाया अपना हुनर
'इराविन निझल' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी वरलक्ष्मी
Daily Horoscope