• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने रजनीकांत को दिया न्योता

Sri Lanka invites Rajinikanth to promote tourism - Bollywood News in Hindi

कोलंबो | श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त, डॉ. डी. वेंकटेश्वरन ने विश्व प्रसिद्ध अभिनेता से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति सिनेमा-प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाएगी।

दूत ने रजनीकांत को 'रामायण ट्रेल' को एक्सप्लोर करने के लिए निमंत्रण दिया जो श्रीलंका में ही है। साथ ही भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थल भी हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित सुपरस्टार को श्रीलंका में तमिल समुदाय बड़े पैमाने पर फॉलो करता है। फिल्म प्रेमी सिंहली और अन्य जातीय समुदायों में भी वो बेहद लोकप्रिय हैं।

इस महीने की शुरूआत में, श्रीलंका ने एक औपचारिक ढांचे के माध्यम से द्वीप राष्ट्र में रामायण ट्रेल और भारत में बौद्ध ट्रेल को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के साथ संबंध मजबूत करने की योजना की भी घोषणा की थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lanka invites Rajinikanth to promote tourism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colombo, sri lanka, rajinikanth, dr d venkateswaran, tamil, ramayana trail, buddhist, island, uttar pradesh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved