• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सुनील शेट्टी ने इसलिए लिया महेंद्र सिंह धोनी का नाम

मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के कप्तान सुनील शनिवार को जीशान सिद्दीकी द्वारा आयोजित ‘बॉक्स बॉल आउट एक्स’ अंडरआर्म क्रिकेट सिरीज के पहले सीजन में शामिल हुए।

सुनील ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि खेल एक ऐसी चीज है जो बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है। अगर आप देखें तो स्कूल में वास्तविक हीरो वही होते हैं जो खेल से जुड़े होते हैं। मुझे लगता है कि जब आप एक खेल खेलते हैं, तो आपके साथ एक हीरो की तरह व्यवहार किया जाता है। इसलिए हमारे देश में खेल को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है।’’

अभिनेता ने कहा कि अगर ‘खेलो इंडिया’ अभियान को देखा जाए, तो हम छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को साबित किया है कि प्रतिभा होने पर आप किसी भी मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sport instils confidence in children: Suniel Shetty
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suniel shetty, sunil shetty, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved