• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिने बॉक्स ऑफिस पर दक्षिणी भारतीय फिल्मों का दबदबा, वरिसु सबसे आगे

South Indian films dominate the cine box office, Varisu leads - Bollywood News in Hindi

इस सप्ताह 11 से 20 जनवरी के मध्य भारतीय सिने बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारत की 4 बड़ी फिल्मों का दबदबा रहा है। इन सभी फिल्मों को हिन्दी भाषा में अपनी मूल भाषा के साथ प्रस्तुत किया गया है। हालांकि हिन्दी भाषा में विशाल भारद्वाज निर्मित और आसमान भारद्वाज निर्देशित फिल्म कुत्ते आज 13 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुँची है। जबकि शेष चारों फिल्में 11 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुँची थी। इसी के चलते पिछले दो दिन से बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का दबदबा कायम रहा है। वीरा सिम्हा रेड्डी साउथ फिल्म स्टार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी ने पहले दिन थियेटर पर धमाकेदार ओपनिंग ली है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन वल्र्डवाइड स्तर पर करीब 32-35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म को तेलुगु सिने दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
थुनिवु ने दूसरे दिन कूटे इतने करोड़ रुपये
जबकि, कॉलीवुड स्टार अजित कुमार की फिल्म थुनिवु ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अजित कुमार ने दूसरे दिन अकेले तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस से करीब 15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट की माने तो दूसरे दिन वल्र्डवाइड स्तर पर करीब 37 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।
वरिसु भी कर रही है धाकड़ कमाई
इधर, थलापति विजय की फिल्म वरिसु ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन वल्र्डवाइड स्तर पर करीब 46 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। फिल्म ने अकेले तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर ही 15 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।
मराठी फिल्म वेड ने अब तक कमा डाले इतने
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म वेड भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक करीब 36 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South Indian films dominate the cine box office, Varisu leads
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south indian films dominate the cine box office, varisu leads, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved