• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सेटेलाइट शंकर फिल्म की कमाई सैन्य शिविरों को देंगे एक्टर सूरज पंचोली

मुंबई। अभिनेता सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म सेटेलाइट शंकर से होने वाली कमाई सैन्य शिविरों को देंगे। इरफान कामिल निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, दक्षिण भारत और हिमाचल में चीन सीमा के निकट हुई है। सूरज ने फिल्म की कमाई को इन तीन भिन्न इलाकों में स्थित सैन्य आधार शिविरों को देने का फैसला किया है ताकि उस धन का इस्तेमाल उनके बच्चों के लिए और उनकी सुविधाओं के लिए हो सके। सूरज ने एक बयान में कहा, इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। जवानों से मिलना, इनके परिवारों से मिलना, वास्तविक स्थानों पर जाकर शूटिंग करना, यह सभी कुछ बेहद सुंदर रहा। सूरज ने कहा, हम उनकी (जवानों की) वजह से यहां (सुकून से) रह रहे हैं। वे सीमाओं पर हमारी रक्षा करने के लिए रहते हैं। कई-कई दिनों तक उनकी अपने परिजनों से बात नहीं होती। मैं बस थोड़ा-बहुत अपनी तरफ से कर रहा हूं। सेटेलाइट शंकर पांच जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sooraj Pancholi to donate his earnings from Satellite Shankar movie to army camps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sooraj pancholi, satellite shankar, army camps, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved