• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमेश की जिंदगी की 'धुन' सोनिया, सिंगर ने खास अंदाज में विश की शादी की सालगिरह

Sonia: The Melody of Himeshs Life; Singer Wishes Wife a Happy Anniversary in a Special Way - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मशहूर गायक और कंपोजर हिमेश रेशमिया सोमवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस अवसर गायक ने अपनी पत्नी सोनिया कपूर के लिए खास पोस्ट किया। गायक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट के जरिए गायक ने पत्नी सोनिया को अपनी जिंदगी की हर धुन की जान बताया। उन्होंने लिखा, "मेरी खूबसूरत पत्नी सोनिया कपूर। आप मेरी जिंदगी की हर धुन के पीछे की आत्मा हो। हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी।" हिमेश की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। फैंस और उनके करीबी समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं दी। निर्देशक फराह खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "हो जाए, मेजर।" म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। सिंगर अदिति शर्मा ने लिखा, "शादी की सालगिरह मुबारक हो।"
हिमेश और सोनिया ने 11 मई, 2018 को सिंगर के अंधेरी, लोखंडवाला वाले घर पर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। हालांकि, यह सिंगर की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी कोमल रेशमिया से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम स्वयं है। शादी के एक दशक बाद, 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
बॉलीवुड में अपने अनूठे सिंगिंग स्टाइल और चार्टबस्टर संगीत के लिए प्रसिद्ध हिमेश रेशमिया ने 1,300 से अधिक गानों में संगीत दिया है। हिमेश ने अभिनय की तरफ भी रुख किया था। उन्होंने 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अभिनय की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। एक अभिनेता के रूप में उनका करियर मिश्रित रहा। उन्होंने 'कर्ज', 'रेडियो', 'द एक्सपोज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन आलोचकों ने उनके अभिनय कौशल पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी।
अभी हाल ही में सिंगर अपने नए गाने 'शराब' के साथ एक और जबरदस्त हिट लेकर आए हैं। इस नए गाने के लिए हिमेश ने म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के साथ हाथ मिलाया है। इसमें गायक के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonia: The Melody of Himeshs Life; Singer Wishes Wife a Happy Anniversary in a Special Way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himesh reshammiya, composer himesh reshammiya, sonia kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved