• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस डांस ग्रुप की सोनम, वरुण ने जमकर की सराहना

Sonam, Varun praise Mumbai dance group - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई के डांस ग्रुप वी. अनबीटेबल की जमकर सराहना की है। रिअलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इन्हें कार्यक्रम के जजों ने खड़े होकर सम्मानित किया था।

वाघा बॉर्डर पर इस ग्रुप के साथ परफॉर्म कर चुके वरुण ने एक डांस रूटीन साझा किया, जिसका प्रदर्शन शो में वी. अनबीटेबल किया था। इस शो में जज के तौर पर गेब्रियल यूनियन, हावर्ड मैंडेल, जूलियन होफ और सिमोन कॉवेल थे।

वरुण ने ट्वीट किया, ‘‘‘स्ट्रीट डांसर 3’ के लिए वाघा बॉर्डर पर इस टीम के साथ डांस करने का अवसर मिला। वे असाधारण हैं।’’

सोनम ने भी एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘यह आश्चर्य से परे है। वे काफी लंबा सफर तय कर चुके हैं और प्रतिभा से लबरेज हैं।’’

इस ग्रुप में कुल 28 सदस्य हैं जिनकी उम्र 12-27 साल के बीच में हैं। इन्होंने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के ऑडिशन राउंड में ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘मल्हारी’ गाने में परफॉर्म कर सबको चौंका दिया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonam, Varun praise Mumbai dance group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonam kapoor, varun dhawan, mumbai dance group, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved