• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'उरी उरी बाबा' की शूटिंग के दौरान सोनम खान के पैरों में पड़ गए थे छाले, अभिनेत्री ने सालों बाद बयां किया दर्द

Sonam Khan suffered blisters on her feet during the shooting of Uri Uri Baba, the actress recounts the painful experience years later - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'अजूबा', 'मिट्टी और सोना', और 'क्रोध' जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री सोनम खान सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी फिल्मों के किस्से शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने ऐसी ही फिल्म 'दुश्मन देवता' के गाने 'उरी उरी बाबा' का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। दरअसल, अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए गाने का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें नंगे पैर डांस करना पड़ा, जिसकी वजह से उनके पैरों में छाले भी पड़ गए थे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया। इसमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "हां, ये मैं ही हूं। उरी उरी बाबा... इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी थी। मुझे नंगे पैर डांस करना पड़ा और पैरों में छाले भी पड़ गए।"
फैंस को सोनम का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'दुश्मन देवता' का गाना 'उरी उरी बाबा' ऊषा उथुप ने गाया है, जबकि लिरिक्स अंजान ने लिखे हैं और बप्पी लहरी ने इसका संगीत तैयार किया है।
अनिल गांगुली द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'दुश्मन देवता' में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, आदित्य पंचोली और सोनम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डाकुओं और जंगली जानवरों से पीड़ित एक गांव की कहानी है, जहां धर्मेंद्र ने एक रक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिस वजह से निर्माता को भारी नुकसान हुआ था।
फिल्म की कहानी गांव वालों द्वारा मास्टर दीनानाथ की हत्या के बाद एक सुधरे हुए चोर (धर्मेंद्र) पर शक करने के इर्द-गिर्द घूमती है। गांव वाले उसे देवता (भगवान) समझने लगते हैं, जबकि वह एक छिपे हुए एजेंडे के साथ गांव में आता है।
सोनम की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में अच्छी पहचान बनाई थी, लेकिन कुछ वजह से जल्द ही सिनेमा छोड़ भी दिया था। उन्होंने करियर की शुरुआत 1987 में तेलुगु फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 'तिरछी टोपी' गाने से मिली थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonam Khan suffered blisters on her feet during the shooting of Uri Uri Baba, the actress recounts the painful experience years later
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uri uri baba, sonam khan, actress, tridev, vishwatma, ajooba, mitti aur sona, krodh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved