फैशन का जिक्र हो और सोनम कपूर का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। बॉलीवुड में ही नहीं युवाओं की फैशन आइकन मानी जाती हैं सोनम कपूर। आज इस फैशन आइकन ने अपनी जिंदगी के 31 पड़ाव पार कर लिया है। सोनम कपूर हिन्दी फिल्मों की आज सर्वश्रेष्ठ नवोदित नायिकाओं में से एक है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छे परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है। सोनम जो भी कपड़े पहन लें वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में 9 जून 1985 को हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी दे रहीं हैं।
रातोंरात सफलता में विश्वास मत करो : जसलीन रॉयल
खय्याम ने पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये दिए
मासिक धर्म पर जागरूकता आंदोलन में परिवर्तित होने पर गर्व है : अक्षय
Daily Horoscope