• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने शादी के बाद रखा रिसेप्शन, सितारों ने की शिरकत

मुंबई। न्यूली मैरिड कपल सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने गुरुवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में सिनेमा, टीवी और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियां, खास तौर से फिल्म निर्देशक लव रंजन और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती से लेकर राजकुमार राव, पत्रलेखा, नुसरत भरुचा, सनी सिंह, ओमकार कपूर, वरुण शरण, आदित्य सील, अनुष्का रंजन, वर्धन पुरी और राय लक्ष्मी ने शिरकत की।

सिल्वर कलर के लहंगे में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आशीष ने ब्लैक एंड व्हाइट पहनावा चुना। तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

दोनों ने बुधवार को मुंबई में सांताक्रूज वेस्ट के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी में सोनाली ने पेस्टल पिंक साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पिंक चूड़ा, सिल्वर कलीरा और सिल्वर-डायमंड ज्वैलरी से कंप्लीट किया।

आशीष ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट को पिंक पगड़ी के साथ पेयर किया।

सोनाली को 2011 में लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' से लोकप्रियता मिली। 'प्यार का पंचनामा' में दिखाई देने के बाद, उन्हें 'हाई जैक', 'इश्क दा रोग' और 'जय मम्मी दी' जैसी फिल्मों में देखा गया।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक रैंप मॉडल थीं और उन्होंने मिस इंडिया वल्र्ड प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonali Sehgal and Ashish Sajnani hold reception after marriage, stars attend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashish sajnani, sonali sehgal, mumbai, omkar kapoor, varun sharan, aditya seal, anushka ranjan, vardhan puri, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved