• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भूटान की वादियों में फैमिली संग छुट्टियां मना रहीं सोनाक्षी सिन्हा, खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Sonakshi Sinha vacations with family in Bhutan; beautiful photos win fans hearts - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने परिवार के साथ भूटान की खूबसूरत वादियों में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। पहाड़ों, नदियों और हरियाली के बीच बिताए गए इन खास पलों की झलक उनकी ननंद ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरें सोनाक्षी की ननद और फैशन डिजाइनर सनम रतनसी की पोस्ट से हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "पीक फैमिली टाइम" और इसके साथ पहाड़ और भूटान के झंडे की इमोजी भी लगाई। बाद में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेकेशन की कई झलकियां साझा कीं। तस्वीरों में पूरा परिवार भूटान की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेता दिखाई दे रहा है। कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, कहीं बहती हुई नदी, तो कहीं बादलों से घिरी हरी-भरी घाटियां। एक तस्वीर में सोनाक्षी, सनम और एक छोटी बच्ची विक्ट्री साइन बनाते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं जहीर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में परिवार सुकून के पल बिताता दिख रहा है। एक सेल्फी में सोनाक्षी कैमरे की ओर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जबकि पीछे जहीर खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
एक पारिवारिक तस्वीर में सोनाक्षी, जहीर और उनके माता-पिता भूटान की शांत और मनमोहक वादियों के बीच कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। दोनों ने मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की मौजूदगी में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
वहीं, अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी हाल के दिनों में अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान खुलकर अपनी राय रखी थी। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जेन-जी और छात्र प्रदर्शनकारियों की सराहना करते हुए एक वीडियो साझा किया था।
हालांकि, इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनकी प्रतिक्रिया की आलोचना की, जबकि कुछ ने उनका समर्थन भी किया।
इसी दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने बिना नाम लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेत्री की ड्रेसिंग और व्यवहार पर टिप्पणी की थी। कंगना ने लिखा, "आजकल कई फेक न्यूज चल रही हैं, मेरे बारे में भी ऐसी ही एक फेक बात फैली है। मैं कभी किसी के शरीर या लुक का मजाक नहीं उड़ाती, लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है। वह हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनती है और प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया व्यवहार को बढ़ावा देती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर आपकी भावनाओं को दिखाता है। प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर तुम्हारा पार्टनर तुम्हें जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है। तुम पहले कितने अच्छे से कपड़े पहनती और बात करती थीं, अब तुम्हें क्या हो गया है? राय तुम्हारी अपनी है, लेकिन तुम अपनी स्टाइलिंग को बेहतर बना सकती हो। अगर तुम्हें किसी मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonakshi Sinha vacations with family in Bhutan; beautiful photos win fans hearts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonakshi sinha vacations with family in bhutan, bhutan, sonakshi sinha, sonakshi sinha vacations, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved