• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, तस्वीरें हुई वायरल

Sonakshi Sinha gets engaged, pictures go viral - Bollywood News in Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी है कि उन्होंने सगाई कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई है और बताया है कि वो जिस बात का प्रेशर ले रही थीं, असल में वो काम बहुत ही आसान था। सोनाक्षी सिन्हा ने किस शख्स के साथ सगाई की है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है क्योंकि सोनाक्षी ने तस्वीरों में उस खुशकिस्मत इंसान का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीरों में उस इंसान का केवल हाथ नजर आ रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कीं, वैसे ही इंडस्ट्री की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर चुके लोग और उनके सह-कलाकार लगातार तस्वीरों के नीचे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री सोशल मीडिया के माध्यम से ही सोनाक्षी सिन्हा की खुशी में शामिल हुई है।
सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की खबर से उनके प्रशंसक सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रशंसक लगातार उन्हें बधाई भरे संदेश भेज रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि वो कौन सा शख्स है, जिसने दबंग गर्ल का दिल जीत लिया है।
ज्ञातव्य है कि सोनाक्षी सिन्हा जाने-माने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को इंडस्ट्री में लोग शॉटगन के नाम से जानते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपना बॉलीवुड करियर 2010 में प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म दबंग से शुरू किया था। इस फिल्म के बाद वे सलमान खान के साथ दबंग सीरीज की दो अन्य फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने अपने शुरूआती समय में कुछ सफल फिल्मों में काम किया है। हालांकि इन दिनों उनका करियर पूरी तरह से ठप्प हो गया है। आने वाले समय में वे एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonakshi Sinha gets engaged, pictures go viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonakshi sinha gets engaged, pictures go viral, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved