• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्मिता पाटिल बर्थडे- अभिनेत्री की वे चार फिल्में, जो समाज के लिए बनी आईना

Smita Patil Birthday - Four Films of the Actress That Became a Mirror for Society - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली,। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में शुमार अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने भले ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन एक्ट्रेस की फिल्में आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में हुआ था। शुक्रवार को स्मिता पाटिल के जन्मदिन पर उनके पति राज बब्बर ने उन्हें याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्मिता पाटिल की फोटो शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जटिल भूमिकाओं को निभाने में उनकी सहजता और हमारे सामाजिक ताने-बाने में रचे-बसे किरदारों की गहरी समझ ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उन्होंने नियति द्वारा दिए गए कुछ ही समय में ही बहुत कुछ हासिल किया। उनके जीवन का संक्षिप्तपन हमेशा एक अनसुलझे दर्द जैसा महसूस होगा।
आज हम आपको स्मिता पाटिल की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो समाज के लिए आईना थीं और अपने दौर की हिट फिल्मों में से एक रहीं।
1977 में स्मिता पाटिल की फिल्म 'भूमिका' आई थी, जिसमें उन्होंने महिला के जिंदगी के संघर्षों के बारे में दिखाया। फिल्म में स्मिता ने ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है जो परिवार चलाने के लिए एक्टिंग शुरू करती है लेकिन उसका पति ही उनके रास्ते का पत्थर बन जाता है। फिल्म ने उस समय में भी महिला अधिकारों को उजागर किया। फिल्म में स्मिता पाटिल की एक्टिंग को खूब सराहा गया था।
उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल प्ले किया था, जो एक शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल होती है। एक्ट्रेस फिल्म में साइड रोल में थी, लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग सबसे लाजवाब थी। बताया जाता है कि फिल्म महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बाबी के रिश्ते को दिखाती है।
उनकी 'बाजार' फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पैसों के लिए लड़कियों को बेच दिया जाता है। लड़कियों की खरीद-फरोख्त दुल्हन के नाम पर होती थी। इसी कुप्रथा पर स्मिता पाटिल की फिल्म ने सबका दिल जीता था। उन्होंने फिल्म में नजमा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक भी थे।
1983 में स्मिता पाटिल की फिल्म 'अर्ध सत्य' आई थी, जिसने पर्दे पर कमाल कर दिया था। फिल्म पुलिस और सरकारी विभागों में फैली भ्रष्ट व्यवस्था पर बनी थी। फिल्म में स्मिता के अलावा नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और सदाशिव अमरापुरकर जैसे बड़े चेहरे मौजूद थे।
स्मिता पाटिल की फिल्म 'मिर्च मसाला' साल 1987 में आई थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी महिलाओं को शिक्षा पर जोर देती है, जिसमें मिर्च के कारखाने में काम करने वाली स्मिता पाटिल महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर आवाज उठाती हैं और महिला शिक्षा पर जोर देती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smita Patil Birthday - Four Films of the Actress That Became a Mirror for Society
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: smita patil birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved