• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां अंबा के चरणों में समर्पित दिखे सिंगर कैलाश खेर, शेयर की भक्ति से सराबोर फोटोज

Singer Kailash Kher seen devoted at the feet of Goddess Amba, shares photos filled with devotion - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कैलाश खेर अपने गानों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस का प्यारा नजारा फोटोज के जरिए दिखाया था, जिसमें वे गाय की सेवा करते दिखे थे, लेकिन अब वे महाराष्ट्र की रानी मां अंबा देवी के दर पर सिर झुकाने पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद आस्था और भक्ति से भरी फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया है। सिंगर कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर भक्ति से सराबोर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे मां अंबा के चरणों में बैठा देखा जा सकता है। सिंगर के माथे पर तिलक और चेहरे पर सुकून वाली खुशी देखी जा सकती हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, "जो स्वयं महादेव की अर्धरूपिणी है, जिनके नाम पर है मुंबई नगरी - मुंबा आई,आई अर्थात् मां यानिकि मुंबई, आज उनके मंदिर प्रांगण में दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मां के सभी ब्राह्मण देवता तथा साधको से भेंट हुई। सिंगर का पोस्ट देखकर फैंस भी मां अंबा के नाम के जयकारे लगा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "आप पर मां अंबा और महादेव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहे, जय मां अंबे।"
मां अंबादेवी को महाराष्ट्र की पालनहार और रक्षक के तौर पर देखा जाता है। मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इसी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी ने भागकर विवाह किया था और मिलने के लिए भी मां अंबा मंदिर को चुना था। इतना ही नहीं, इस मंदिर के पास भगवान श्रीकृष्ण ने अपने रुक्मिणी के भाई रुक्मि, राजा भीष्मक को पराजित किया।
बता दें कि इससे पहले सिंगर ने अपने लोनावला फार्म की शांति और सुंदरता से भरी फोटोज पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने ऑर्गेनिक सब्जियां और नन्हें से गौवंश के दर्शन कराए थे। सिंगर का फार्महाउस गांव की सिंपल और सादगी से भरी जिंदगी की झलक पेश करता है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरों के अलावा, हाल ही में उनके लाइव शो में जोरदार हंगामा देखने को मिला था, जहां शो देखने पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और तोड़फोड़ पर उतर आई, जिसके बाद पुलिस की मदद से भीड़ पर काबू पाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Singer Kailash Kher seen devoted at the feet of Goddess Amba, shares photos filled with devotion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amba, singer kailash kher, kailash kher, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved