• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिकंदर खेर ने सोशल मीडिया लेकर कहीं बड़ी बात

Sikandar Kher: I have always felt social media is not about deception - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अपनी अगली फिल्म 'चिड़िया उड़' की तैयारी में जुटे अभिनेता सिकंदर खेर का कहना है कि उन्होंने हमेशा महसूस किया है कि सोशल मीडिया धोखा नहीं है। सिकंदर ने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि सोशल मीडिया धोखा नहीं है, यह दुनिया को यह दिखाता है,कि आप वास्तव में क्या हैं। मुझे लगता है कि मेरे लिए 100 प्रतिशत प्रामाणिक होने से ज्यादा आश्चर्यजनक कुछ नहीं है और मुझे ईमानदारी से अपने प्रशंसकों से जुड़ने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता है, और यही मेरे सोशल मीडिया पर प्रतिबिंबित होता है। मैं कभी भी अपने लिए एक छवि बनाना नहीं चाहता हूं। अभिनेता ने कहा कि जहां से प्रामाणिकता आती है, वहीं से उनके प्रशंसक उनके जीवन का हिस्सा बनते हैं।
'चिड़िया उड़' में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' अभिनेता मधुर मित्तल भी हैं, जो हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित है। निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित, यह फिल्म जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikandar Kher: I have always felt social media is not about deception
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikandar kher, social media, deception, chidiya udd, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved