• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिद्धार्थ को मिली सबसे खास तारीफ! अजय आहूजा के मामा बोले- “एक झलक में लगा, अजय कहां से आ गया”

Siddharth received the most special compliment! Ajay Ahuja uncle said, In one glance, I realized where Ajay came from. - Bollywood News in Hindi

ऑपरेशन सफेद सागर’ के साथ सिद्धार्थ ने देशभक्ति से भरपूर एक दमदार कहानी पेश की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार बेहद गंभीर और प्रभावशाली तरीके से निभाया है। उनके अभिनय को दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के मामा से मिली तारीफ ने इसे और खास बना दिया है। एक शो के दौरान अजय आहूजा के मामा ने कहा, “मैं एयर फोर्स से नहीं हूं, मैं एक आम नागरिक हूं। मैं अजय आहूजा का मामा हूं। सिद्धार्थ, जैसे ही मैंने टीजर देखा, एक झलक में मुझे लगा कि अजय कहां से आ गया! आज कपिल शो और नेटफ्लिक्स ने मेरे अजय को अमर कर दिया।” सिद्धार्थ की मुख्य भूमिका वाली ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की कारगिल युद्ध में अहम भूमिका और उस मिशन की कहानी को दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। उनकी बहादुरी और बलिदान को आज भी याद किया जाता है और उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
ओनी सेन के निर्देशन में बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने क्रिएट किया है। इसे मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के संजय राउत्रे और सरिता पाटिल ने फील गुड फिल्म्स के महबूब पाल सिंह बराड़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siddharth received the most special compliment! Ajay Ahuja uncle said, In one glance, I realized where Ajay came from.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajay ahuja, siddharth, operation safed sagar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved