• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ-कियारा

Siddharth-Kiara can be seen in Dinesh Vijans film - Bollywood News in Hindi

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2023 की शुरुआत में शादी कर ली थी। दोनों ने इससे पहले साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था। इसके बाद वे किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखे। हालांकि अब लगता है कि यह जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। इस फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स बनाने वाली है। ये वही कंपनी है, जिसने ‘स्त्री 2’ बनाई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा ने इस फिल्म के लिए मैडॉक फिल्म्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। ये एक टिपिकल बॉलीवुड लव स्टोरी नहीं होगी। इस फिल्म में रोमांस के साथ फैंटेसी एलिमेंट्स का भी तड़का लगाया जाएगा, जो इसे बाकियों से अलग बनाएगा।

हालांकि फिल्म के प्लॉट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। मैडॉक ऑडियंस के लिए एक फ्रेश और इंटरेस्टिंग फिल्म बना रही है। ‘शेरशाह’ की बात करें तो विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कारगिल वॉर के हीरो भारतीय सेना अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा पर बेस्ड थी। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siddharth-Kiara can be seen in Dinesh Vijans film
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siddharth-kiara can be seen in dinesh vijans film, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved