• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वी. शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे महान फिल्मकार, किरण शांताराम बोले- 'इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव'

Siddhant Chaturvedi to Portray the Legendary Filmmaker in V. Shantaram Biopic; Kiran Shantaram Calls Him the Perfect Choice for the Role - Bollywood News in Hindi

मुंबई। भारतीय सिनेमा का इतिहास कई ऐसे महान कलाकारों और फिल्मकारों से भरा हुआ है, जिन्होंने अपनी सोच, मेहनत और रचनात्मकता से इस इंडस्ट्री को नई पहचान दी। उन्हीं महान हस्तियों में से एक थे दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम। उनके जीवन और संघर्ष की कहानी को लेकर फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें उनका किरदार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे। इस बीच में एक खास कार्यक्रम में वी. शांताराम के बेटे किरण शांताराम ने सिद्धांत को सम्मानित किया और बायोपिक के लिए उन्हें सही चुनाव बताया। कार्यक्रम में दर्शकों को संबोधित करते हुए किरण शांताराम ने कहा, ''मेरे पिता के जीवन पर बायोपिक बनाना बेहद भावनात्मक और गर्व का विषय है, क्योंकि इसके जरिए नई पीढ़ी को यह समझने का मौका मिलेगा कि भारतीय सिनेमा को आकार देने में वी. शांताराम का कितना बड़ा योगदान रहा है। मेरा यकीन है कि उनके किरदार को निभाने के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी एकदम सही चुनाव हैं।''
उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक खास मौके पर रिलीज की जाएगी।
दरअसल, 18 नवंबर 2026 को वी. शांताराम की 125वीं जयंती मनाई जाएगी और उसी दिन इस बायोपिक को दर्शकों के सामने लाने की योजना है।
किरण शांताराम ने कहा, ''यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास को याद करने और उस विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है। मेरे पिता ने ऐसे समय में फिल्मों में प्रयोग किए, जब सिनेमा अपनी शुरुआती अवस्था में था। मूक फिल्मों से लेकर बोलती और रंगीन फिल्मों के दौर तक, उन्होंने हर समय नई तकनीक और नई कहानियों के साथ काम किया।''
वी. शांताराम को भारतीय सिनेमा का एक दूरदर्शी फिल्मकार माना जाता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जो आज भी क्लासिक मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों, संगीत और कला का अनोखा मेल देखने को मिलता था। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'दो आंखें बारह हाथ', 'नवरंग' और 'झनक झनक पायल बाजे' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज में बदलाव का संदेश भी दिया। यही वजह है कि वी. शांताराम को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली और प्रयोगधर्मी फिल्मकारों में गिना जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siddhant Chaturvedi to Portray the Legendary Filmmaker in V. Shantaram Biopic; Kiran Shantaram Calls Him the Perfect Choice for the Role
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v shantaram, biopic, siddhant chaturvedi, indian cinema, filmmaker, navrang, do aankhen barah haath, jhanak jhanak payal baje, film legacy, 125th birth anniversary, innovative cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved