• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया फोटो, दिया अपनी शादी का हिंट

Shraddha Kapoor shared photo, hinted about her marriage - Bollywood News in Hindi

साल 2024 की शुरूआत होते ही कई सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। जहां एक तरफ रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। तो वहीं इस लिस्ट में अब शक्ति कपूर की बेटी का नाम भी जुड़ने वाला है। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी शादी की खबरों को हवा दी है। श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कभी-कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है और साथ ही एक सवाल भी पूछा है। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस की शादी की खबरें तेज हो गई हैं। एक्ट्रेस के आज के कैप्शन के बाद उनके फैंस अंदाजा लग रहे हैं कि एक्ट्रेस ने शादी का मन बना लिया है।
दरअसल श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बहुत ही सुंदर लग रही हैं। तस्वीरों में वह गुलाबी रंग की सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने सूट के साथ लंबे गोल्डन झुमके पहने हुए हैं और बिंदी भी लगाई हुई है। अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं ?
फैंस की प्रतिक्रियाएं
श्रद्धा कपूर की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हां हां जरूर जल्दी-जल्दी। एक यूजर ने लिखा कि’ शादी के लिए पंडित चाहिए तो मुझे ही बुलाना।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘ट्रैफिक जाम हो गया है, इस फोटो की वजह से।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘मुझे 21 साल का तो होने दीजिए।’ एक यूजर ने लिखा ‘पापा शक्ति कपूर से पूछ रही हो या मुझसे। मैं तो तैयार हूं।’

कैसा पति चाहती हैं श्रद्धा कपूर?
श्रद्धा कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि “मैं जब भी शादी करूंगी और जिससे भी करूंगी, मैं उस शख्स के साथ पूरी तरह क्रैक होने वाली हूं।” श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के हिट के बाद श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्मों ‘स्त्री 2’ और ‘चंदू चैम्पियन’ की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्में अगले साल तक रिलीज होंगी।
अब 'फिल्मफेयर' के करीबी सूत्रों की मानें तो श्रद्धा और राहुल मोदी की नजदीकियां बढ़ रही हैं। श्रद्धा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म 'स्त्री 2' है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट 31 अगस्त है। उनके पास 'नागिन' और 'चालबाज' जैसी फिल्में भी हैं। श्रद्धा की पिछली फिल्म पिछले साल रणबीर कपूर के साथ आई 'तू झूठी मैं मक्कार' थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shraddha Kapoor shared photo, hinted about her marriage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shraddha kapoor shared photo, hinted about her marriage, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved