• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिव ठाकरे का नया म्यूजिक वीडियो 'कोई बात नहीं' रिलीज, एकतरफा प्यार की दिखी कहानी

Shiv Thackeray new music video Koi Baat Nahi released, shows the story of one-sided love - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 'बिग बॉस मराठी 2' के विजेता शिव ठाकरे ने शनिवार को म्यूजिक वीडियो 'कोई बात नहीं' जारी किया। म्यूजिक वीडियो में शिव के साथ एक और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल नजर आ रही हैं। गाने में एकतरफा प्यार और दिल टूटने वाली भावनाएं हैं। इसे साज भट्ट ने गाया है और अमजद नदीम आमिर ने कंपोज किया है, वहीं इसके बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं।
गाने के बारे में बात करते हुए, शिव ने कहा, ''यह व्हाइट हिल बीट्स के साथ मेरा पहला सहयोग है, और पहली बार गाना सुनने पर, मुझे किरदार से जुड़ा हुआ महसूस हुआ, जिसका दिल उस वक्त दिल टूट जाता है, जब उसके प्यार की शादी किसी दूसरे से हो रही होती है।''
उन्होंने आगे कहा, ''मेरा मानना है कि यह ट्रैक दर्शकों को गहराई से पसंद आएगा, वे मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे। सोनिया के साथ काम करना शानदार रहा। यह म्यूजिक वीडियो मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर था।''
सोनिया ने कहा, ''वीडियो को नैनीताल में शूट किया गया। यह गाना प्यार की मासूमियत के खट्टे-मीठे सार को दर्शाता है। जब से यह गाना मेरे पास आया है, तब से मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे शिव और टीम के साथ मिलकर काम करने में बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना प्यार देंगे।''
गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिंह सिद्धू द्वारा निर्मित, यह गाना व्हाइट हिल बीट्स के लेबल के तहत जारी किया गया है और यह ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shiv Thackeray new music video Koi Baat Nahi released, shows the story of one-sided love
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiv thackeray, koi baat nahi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved