• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस

Shilpa Shirodkar showers love on Chum Darang birthday, calls her a little powerhouse - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री और 'बिग बॉस-18' कंटेस्टेंट चुम दरांग शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी मित्र और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने जन्मदिन की बधाई दी। शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर चुम के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार जताया और उन्हें 'छोटी सी पावरहाउस' के साथ ही 'सबसे प्यारी और कोमल दिल वाली' बताया। शिल्पा ने लिखा, "मेरी प्यारी चुम, मेरी छोटी-सी पावरहाउस, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे लिखा, "चुम, तुम्हारे दिल में बहुत सादगी और प्यार है। तुम्हें ऐसे ही चमकते, जमीन से जुड़े रहते और सबकुछ करते देख मुझे हमेशा गर्व होता है। भगवान करे इस साल आपको ढेर सारी खुशियां मिलें, आपके सारे बड़े सपने पूरे हों और आपके जैसी खूबसूरत इंसान को सारा प्यार मिले। मैं हमेशा आपके साथ हूं। आपको बहुत सारा प्यार।"
चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती की शुरुआत रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के दौरान हुई थी। 'बिग बॉस' के घर में दोनों के बीच काफी गहरी और बहन जैसी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने 'फ्रेंडशिप गोल्स' कहा। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गईं और साथ में करणवीर मेहरा के साथ उनकी तिकड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
शो खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलती हैं और सोशल मीडिया पर प्यार जताती हैं।
वहीं, अभिनेता करणवीर मेहरा ने भी चुम दरांग को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में चुम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, चुम दरांग।"
चुम दरांग 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं और पांचवें स्थान पर रहकर शो से बाहर हुई थीं। घर के अंदर करणवीर मेहरा के साथ उनकी दोस्ती और प्यारा रिश्ता काफी चर्चा में रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa Shirodkar showers love on Chum Darang birthday, calls her a little powerhouse
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chum darang, chum darang birthday, shilpa shirodkar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved