• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो, कहा-आसान लगे तो करके दिखाइए

Shilpa Shetty shared a yoga video, saying, If it feels easy, try it. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हेल्दी लाइफस्टाइल को काफी जोर देती है और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने एक बार फिर योगा के प्रति मोटिवेट करने की कोशिश की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। इसमें वे बद्ध मलासना करती नजर आ रही हैं। वीडियो अभिनेत्री शांति से फोकस करते हुए बद्ध मलासना कर रही हैं। वीडियो पोस्ट कर शिल्पा ने लिखा, "अगर ये करने में मुश्किल लग रहा है तो समझो आपका शरीर आपसे कुछ कहना चाह रहा है और अगर आसान लग रहा है तो करके देखो, क्योंकि ये आसान नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा, "अब बारी है अपनी सैक्रोइलियक जोड़, पैल्विक की मांसपेशियों, घुटनों और टखनों की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने की। चलो देखते हैं कि कितने लोग ये चैलेंज कर पाते हैं।"
शिल्पा शेट्टी द्वारा किए गए पोज का नाम बद्धा मलासन है, जिसे अंग्रेजी में बाउंड गार्लैंड पोज कहते हैं। यह योग की एक गहरी मुद्रा है, जो सामान्य मलासन का उन्नत रूप है जिसमें हाथों को पैरों के चारों ओर लपेटकर बंधी हुई स्थिति बनाई जाती है। यह कूल्हों को खोलने, रीढ़ को मजबूत करने और पाचन अंगों की मालिश करने के लिए बहुत उपयोगी है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'केडी - द डेविल' में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने 'सत्यवती' नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी थीं। फिल्म का संगीत अर्जुन जन्या ने बनाया था, जबकि सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग विलियम डेविड और संकेत अचार ने की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa Shetty shared a yoga video, saying, If it feels easy, try it.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shilpa shetty shared a yoga video, shilpa shetty, shilpa shetty yoga, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved