• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Shilpa Shetty Seen Immersed in Devotion; Offers Prayers at Tripura Sundari Shaktipeeth Temple - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। इस खास पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा ने वीडियो और फोटो पोस्ट की। वीडियो में वह देवी त्रिपुरासुंदरी की मूर्ति के सामने श्रद्धा भाव से पूजा करती नजर आ रही हैं। इसमें मंदिर के गर्भगृह की सुंदर झलक देखने को मिल रही है।
तस्वीर में शिल्पा अपनी दो करीबी दोस्तों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। तीनों पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ लाइट ज्वेलरी और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया। मंदिर परिसर में दोस्तों के साथ उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिया।
अगर शिल्पा शेट्टी के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में नजर आई।
शिल्पा ने 'धड़कन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'जानवर' और 'इंडियन' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'इंडियन पुलिस फोर्स' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए ओटीटी पर भी राज किया।
वह अब जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आने वाली हैं। यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर ड्रामा है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा, ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa Shetty Seen Immersed in Devotion; Offers Prayers at Tripura Sundari Shaktipeeth Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shilpa shetty, shilpa shetty seen immersed in devotion, devotion, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved