• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है

Shilpa Shetty explains the importance of Vyaghrasana (Tiger Pose), says it creates better coordination between the mind and body - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योगासन और हेल्दी लाइफस्टाइल से फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं। वे न सिर्फ अपनी फिटनेस से स्वास्थ्य का खास ख्याल रखती हैं, बल्कि कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित भी करती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन करते हुए वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए व्याघ्रासन करने के साथ-साथ इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। शिल्पा ने लिखा, "शांति की ओर बढ़ते हुए।" शिल्पा ने इसके महत्व के बारे में बताया, "यह आसन शरीर का संतुलन सुधारता है और दिमाग व शरीर के बीच बेहतर तालमेल बनाता है। इससे बेहतर को-ऑर्डिनेशन और फोकस बढ़ता है। वहीं, कमर की मांसपेशियां, नितंब, जांघों के पीछे की मांसपेशियां और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है।"
फायदे बताने के साथ अभिनेत्री ने उन लोगों को अभ्यास करने के लिए भी मना किया जो कमर में दर्द (स्लिप डिस्क) या घुटनों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।
व्याघ्रासन को करते समय शरीर की मुद्रा बाघ की तरह होती है, जिस वजह से इसे टाइगर पोज भी कहते हैं। यह योगासन कमर और मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे लंबे समय तक बैठने से होने वाली कमर दर्द की समस्या में काफी राहत मिलती है।
आयुष मंत्रालय ने भी व्याघ्रासन को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने बताया है कि इस योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होते रहते हैं।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर के निचले हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलापन को बढ़ाता है, जिससे कमर की परेशानियां कम हो जाती हैं और आप अधिक सक्रिय महसूस करते हैं।
इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को सुधारता है और तनाव कम करने में भी सहायक होता है। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिल सकती है और समग्र फिटनेस बढ़ती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa Shetty explains the importance of Vyaghrasana (Tiger Pose), says it creates better coordination between the mind and body
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shilpa shetty, vyaghrasana, tiger pose, mind, body, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved