• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'दिल तो पागल है' ने डांस के प्रति अवधारणा बदल दी : श्यामक डावर

Shiamak Davar: Dil To Pagal Hai changed perception towards dance - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कोरियोग्राफर श्यामक डावर को साल 1997 की दिवाली में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका कहना है कि शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने भारत में डांस के प्रति लोगों की अवधारणा बदल दी।

'सेलकाउथ' नामक अपने समकालीन डांस शो में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "'दिल तो पागल है' की रिलीज के बाद लोगों ने महसूस किया कि डांसिंग न ही अश्लील या भद्दी है और न ही यह कोई बुरी चीज है। हमने डांस को एक खास तरह का सम्मान दिया है, जो मेरे लिए अहमियत रखती है।"

श्यामक ने याद करते हुए कहा, "इससे पहले, भारत में डांस उतना स्वीकार्य नहीं था। जो लड़के डांस करते थे उन्हें या तो लड़कियों जैसा समझा जाता था या समलैंगिक माना जाता था और डांस क्लासेज में आने वाली लड़कियों को खराब माना जाता था। यह 30 साल पहले की बात है। आज, लोग डांसिंग को अच्छा मानते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि नृत्य बेहद ही उपचारात्मक, वैज्ञानिक, स्वास्थ्यप्रद और आत्मविश्वास के निर्माण में सहायक है। अब तो बच्चे भी कम उम्र में आते हैं, उन दिनों क्लास में कोई भी बच्चा नहीं हुआ करता था।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shiamak Davar: Dil To Pagal Hai changed perception towards dance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiamak davar, dil to pagal hai, dance, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved