• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहनाज गिल का समर लुक वायरल, पंजाबी सूट में नदी किनारे दिखाईं कातिलाना अदाएं

Shehnaaz Gills summer look goes viral, shows off her killer moves in a Punjabi suit by the river - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मार्च के शुरू होने के साथ ही गर्सी का एहसास होने लगा है। इसी बीच 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहे जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया। शहनाज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "उफ गर्मी।" अभिनेत्री के इस रील को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री मैरून रंग की सिंपल पंजाबी सूट में काफी प्यारी लग रही है। लुक को उन्होंने सैंडल की बजाय सफेद रंग के जूते के साथ पेयर किया है। इसी के साथ धूप से बचने के लिए अभिनेत्री ने सनग्लास के साथ हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है। वीडियो में शहनाज खुले मैदान में किसी नदी के किनारे दिख रही हैं, जिसमें वे अलग-अलग पोज और कातिलाना अदाएं दिखाते पंजाबी गाने पर वाइब कर रही हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
अभिनेत्री के पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कृपया कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेजिए शहनाज गिल, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हमें आप पर बहुत गर्व है।"
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं, जिनका जन्म 27 जनवरी, 1994 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बिग बॉस हाउस में अपनी सादगी और चुलबुले स्वभाव से उन्होंने लोगों के बीच असल पहचान बनाई। शहनाज गिल ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
शहनाज ने 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज के समय में शहनाज एक सोशल मीडिया सेंसेशन है, जिनके फैंस देश से लेकर विदेशों तक फैले हुए हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shehnaaz Gills summer look goes viral, shows off her killer moves in a Punjabi suit by the river
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shehnaaz gill, instagram reel, punjab ki katrina kaif, bigg boss 13 fame shehnaaz gill, punjabi actress shehnaaz gill, kisi ka bhai kisi ki jaan, bollywood debut shehnaaz gill, shehnaaz gill viral video, social media sensation shehnaaz gill, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved