• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बचपन से एक्टिंग का सपना, पर मां श्रीदेवी चाहती थीं कुछ और… जान्हवी को लेनी पड़ी पापा बोनी कपूर की मदद

She dreamed of acting since childhood, but her mother Sridevi wanted something else... Janhvi had to seek the help of her father Boney Kapoor. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में उनकी मां श्रीदेवी की तस्वीर जरूर आती है। जान्हवी ने अपनी मेहनत और लगन से खुद को इंडस्ट्री में साबित किया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखें। वह चाहती थीं कि जान्हवी पढ़ाई पूरी करें और डॉक्टर बनें। जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। वे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनके दादा सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता थे, और उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी फिल्मों में सक्रिय हैं। जान्हवी भी फिल्मों में आना चाहती थीं, लेकिन श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग से दूर रखना चाहती थीं। ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के एक एपिसोड में जान्हवी ने खुलासा किया था कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टिंग करूं।
जान्हवी ने इंटरव्यू में कहा, "मां खुद एक एक्ट्रेस होने की वजह से मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं। वह काफी सख्त थीं। उन्हें लगता था कि मैं बहुत भोली हूं और मैं बॉलीवुड में सर्वाइव नहीं कर पाऊंगी। वह चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं। वह मुझसे कहतीं, "मैं तुमको एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती। यह मेरे लिए सबसे खराब समय था।''
हालांकि, पापा बोनी कपूर की मदद से उन्होंने अपनी मां को मना लिया और 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी ने अपना डेब्यू शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से किया। इसमें उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।
जान्हवी को अपने करियर की शुरुआत में उस वक्त बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया। 24 फरवरी 2018 को दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत हुआ। उस वक्त जान्हवी की उम्र 20 साल थी।
'धड़क' के बाद जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2020 में उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट की भूमिका निभाई। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2022 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'मिली' में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है। इस भूमिका के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला।
2024 में जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-She dreamed of acting since childhood, but her mother Sridevi wanted something else... Janhvi had to seek the help of her father Boney Kapoor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janhvi kapoor, sridevi, boney kapoor, dhadak, gunjan saxena, mili, devra part 1, peddhi, bollywood, indian actress, ishaan khatter, zee cine award, junior ntr, ram charan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved