अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्न सिन्हा ने हालिया रिलीज फिल्म जॉली एलएलबी-2 के सभी कलाकारों की तारीफ की है और अभिनेत्री हुमा कुरैशी का भविष्य उज्जवल बताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े शत्रुघ्न (71) लोकसभा सांसद है। उन्होंने फिल्म के संगीत और निर्देशन में थोड़े सुधार की गुंजाइश बताई। [@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, फिल्म जॉली एलएलबी -2 की हुमा कुरैशी का भविष्य उज्ज्वल है। साउंड इफेक्ट्स, संगीत और सुभाष कपूर के निर्देशन में थोड़े सुधार की जरूरत है।
शत्रुघ्न ने सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर के अभिनय को पुरस्कार मिलने योग्य बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके प्रिय मित्र अक्षय कुमार को आशीर्वाद दें।
लोगों को हंसाने वाली फिल्में उनके दिलों के करीब होती हैं: पंकज त्रिपाठी
राघव के पंडारा रोड स्थित सांसद बंगले में पहुंचीं परिणीति
'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में बंगाली किरदार निभाना बेहद 'रोमांचक': अंजुम शर्मा
Daily Horoscope