• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

शशि कपूर का आज 12 बजे होगा अंतिम संस्कार, पूरा बॉलीवुड होगा शामिल

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, मैं मेरे सह-कलाकार रहे शशि के निधन से बेहद दुखी हूं। कपूर खानदान की उस पीढ़ी का अंतिम चिराग बुझ गया। एक युग का अंत हो गया। उनकी फिल्में और बहुमूल्य यादें रह गई हैं।

राज बब्बर ने ट्वीट में कहा, दग्गज अभिनेता शशि कपूर जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। हमेशा आपका आकर्षक व्यक्तित्व व महानता याद रहेगी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
हंसल मेहता ने कहा, शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। आकर्षक व्यक्ति, बहादुर निर्माता, प्यारा अभिनेता व मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा। आमिर खान ने अपने ट्वीट में कहा, शशि अंकल सिर्फ एक महान अभिनेता व एक उत्साही फिल्म निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी थे। उनके कार्य ने हमेशा भारतीय दर्शकों को खूब आनंद दिया है। भारतीय थिएटर के बारे में उनकी समझ विशाल थी। पृथ्वी थिएटर कलाकारों व दर्शकों दोनों का पसंदीदा स्थल है। उनका निधन हम सभी के लिए एक दुखद दिन है। मेरी संवेदनाएं संजना, कुनाल, करन व परिवार के हर सदस्य के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

लता मंगेशकर ने कहा, शशि कपूर के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। संजय दत्त ने कहा, इस इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। शशि जी आप सदैव याद आएंगे।

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

यह भी पढ़े

Web Title-Shashi Kapoor: The legend funeral to be performed on Tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shashi kapoor, shashi kapoor funeral, rest in peace shashi kapoor, legendary bollywood actor shashi kapoor, indian cinema legend shashi kapoor, shashi kapoor passes away, veteran actor shashi kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved