• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

शशि कपूर का आज 12 बजे होगा अंतिम संस्कार, पूरा बॉलीवुड होगा शामिल

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। आज दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैफ अली खान, करीना कपूर खान, ऋषि कपूर, काजोल और तमाम कपूर परिवार शशि कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे है। साथ ही फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शशि कपूर की साथी कलाकार सिमी ग्रेवाल ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया। इसके अलावा उनके सह अभिनेता रहे राजबब्बर, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्म निर्माता करण जौहर व हंसल मेहता ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता रहे शशि कपूर उनकी यादों में हमेशा बने रहेंगे।

शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशि कपूर को कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shashi Kapoor: The legend funeral to be performed on Tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shashi kapoor, shashi kapoor funeral, rest in peace shashi kapoor, legendary bollywood actor shashi kapoor, indian cinema legend shashi kapoor, shashi kapoor passes away, veteran actor shashi kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved