• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शालिनी पांडे का भावुक गणपति संदेश : त्योहार प्यार से मनाएं, शोर से नहीं

Shalini Pandey emotional Ganesha message: Celebrate the festival with love, not noise - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अभिनेत्री शालिनी पांडे ने इस गणपति उत्सव पर एक डरी हुई छोटी बिल्ली के साथ हुए अपने खास अनुभव को साझा करते हुए दया, करुणा और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया है। अपने सोशल मीडिया के ज़रिए शालिनी ने उस प्यारी सी नन्ही जान की झलकियां साझा की हैं, जो तेज आवाज़ और पटाखों के शोर से घबराकर उनके पास आ गई थी।
इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, एक डरी हुई नन्ही जान, जो शोर और पटाखों की आवाज़ से घबरा गई थी, मेरे पास चली आई। उस शांत पल में शायद उसे एहसास हो गया था कि मैं उसे सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश कर रही हूं, और बदले में उसने मुझे ऐसा एहसास दिया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ये भी लिखा है, हो सकता है उनके पास हमारी तरह शब्द न हों, लेकिन वे डर, भूख, दर्द, सुरक्षा और शायद प्यार को हमसे भी कहीं गहराई से समझते हैं। तो इस गणपति, अगर आपको कोई डरी हुई जान मिले, तो उसके प्रति दयालु बनें। उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अगर संभव हो, तो उसे थोड़ा सुरक्षित महसूस कराएं। प्यार के साथ जश्न मनाइए, शोर के साथ नहीं। कभी-कभी थोड़ी सी दयालुता बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। गणपति बप्पा मोरया।
अपने इस भावुक संदेश के जरिए शालिनी ने बेहद सहजता से यह याद दिलाया कि तेज आवाज़ और पटाखों का शोर जानवरों के लिए कितना डर और बेचैनी पैदा कर सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमारी थोड़ी सी संवेदनशीलता और करुणा उन्हें सुरक्षा का एहसास दिला सकती है। सच पूछिए तो उनका यह संदेश त्योहार की असली भावना यानी प्रेम, सहानुभूति और हर जीव के प्रति दया को खूबसूरती से दर्शा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shalini Pandey emotional Ganesha message: Celebrate the festival with love, not noise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shalini pandey, ganesh chaturthi animal welfare, noise pollution firecrackers, pet friendly festivals, shalini pandey instagram post, stray animal compassion, firecracker noise impact pets, bollywood celebrity social message, bollywood desk mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved