• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ 'जिंगाट' पर किया डांस

Shahid Kapoor joins his family on Kapil Sharma show, dances to Zingaat with Ishaan - Bollywood News in Hindi

मुंबई । कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई 'जिंगाट' गाने पर डांस भी करते हैं। शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, "जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।"
इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, "शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।"
शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, "जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।"
अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, "क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?" इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, "वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।"
शाहिद ने फिर कहा, "वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।"
कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो ('द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल') की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shahid Kapoor joins his family on Kapil Sharma show, dances to Zingaat with Ishaan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahid kapoor joins his family on kapil sharma show, kapil sharma show, shahid kapoor, zingaat, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved