पन्द्रह साल पहले 12 जुलाई 2002 को प्रदर्शित हुई भरत शाह निर्मित और संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म देवदास इस वर्ष 12 जुलाई 2017 को अपने प्रदर्शन के 15 वर्ष पूरे करने जा रही हैं। अपने समय की बॉक्स ऑफिस हिट इस फिल्म को अब एक बार फिर से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस बार इस फिल्म को 3डी वजर्न में 12 जुलाई को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। हाल ही में संपन्न हुए कांस फिल्म उत्सव में भी देवदास को एक बार फिर से दिखाया गया था। दर्शकों ने इसके कांस फिल्म महोत्सव में पुर्नप्रदर्शित होने पर खुशी जाहिर की थी। इस फिल्म की वहां बेहद सराहना हुई। अब देवदास को भारतीय दर्शकों के लिए 3डी वर्जन में एक बार फिर से पेश किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मलयालम अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट का निधन
मैं अपने पिता का एक गौरवान्वित बेटा हूं : सुनील शेट्टी
क्या परिणीति और राघव कर रहे हैं डेटिंग? होने वाला है राघव और परिणीति का रोका?
Daily Horoscope