नई दिल्ली । साल 1982 की बॉलीवुड फिल्म 'अर्थ' में जगजीत सिंह की जादुई आवाज़ और कैफी आज़मी की लिखी गज़ल 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' आज भी संगीतप्रेमियों की प्लेलिस्ट में शुमार है। इस गज़ल में एक लाइन 'आंखों में नमी हंसी लबों पर, क्या हाल है, क्या दिखा रहे हो' है। पर्दे पर एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने इसे निभाया था और इस एक लाइन ने उनके सिल्वर स्क्रीन के सफर को नया आयाम दिया।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार मुकाम हासिल कर चुकी शबाना आज़मी ने अपने दौर के मशहूर कलाकारों के साथ ना सिर्फ काम किया बल्कि दमदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते। 1974 में 'अंकुर' फिल्म के जरिए ऐसा 'जादू' रचा, जिसका दीवाना हर कोई हो गया। यह किस्मत का कनेक्शन ही समझिए कि शबाना ने जिस इंसान के साथ ताउम्र जीने-मरने की कसमें खाई, उसे लोग प्यार से 'जादू' ही कहते हैं।
शबाना आज़मी ने एक्टिंग को नई परिभाषा दी। सामान्य सा चेहरा और बोलती आंखें, शबाना आज़मी का नाम सुनकर पहली दफा जेहन में यही दोनों खूबियां तैरती हैं। 18 सितंबर 1950 को पैदा हुईं शबाना आज़मी को छोटी उम्र से ही शेरो-शायरी समझ में आने लगी थी। उनके पिता कैफी आज़मी अपने दौर के मशहूर शायर रहे। लिहाजा, शबाना आज़मी को बचपन से ही जज्बातों को बयां करने का हुनर आ गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहा जाता है कि 1974 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' के लिए शबाना आज़मी लीड रोल के रूप में पहली पसंद नहीं थीं। कई एक्ट्रेस के नामों पर विचार किया गया। बात बढ़ी, बनी नहीं। कई एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। आखिर में शबाना आज़मी ने फिल्म में एक्टिंग की। शूटिंग के दौरान ही कहीं ना कहीं अहसास हो गया था कि बॉलीवुड को शबाना के रूप में एक चमकता सितारा मिल गया है।
इस फिल्म के लिए शबाना ने खूब तारीफ बटोरी। उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक मिला। उन्होंने 1982 से 1984 तक तीन साल तक लगातार 'अर्थ', 'कंधार' और 'पार' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया। उस दौर में कला फिल्मों का अलग ही दर्शक वर्ग था। शबाना निर्देशकों की पसंदीदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं।
कला फिल्मों में अपना लोहा मनवाने वाली एक्टर ने कमर्शियल सिनेमा में भी खूब नाम कमाया।
1998 में आई 'गॉडमदर' के लिए भी शबाना आज़मी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने 'भावना', 'अर्थ' और 'स्वामी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
शबाना आज़मी के बारे में कई किस्से मशहूर हैं। कई रिपोर्ट्स में जिक्र है कि शबाना आज़मी ने दो दफा खुदकुशी की कोशिश की थी। एक बार तो वह रेल की पटरी पर चली गई थी। लेकिन खुद को संभाला और फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। शबाना ने हर मुसीबत का डट कर मुकाबला किया। एक बेहतरीन पत्नी बनीं, एक ऐसी शख्सियत के रूप में खुद को साबित किया, जिसके बराबर इंडस्ट्री में कोई खड़ा नहीं हो सका।
अब बात शबाना की ज़िंदगी में 'जादू' की। उन्होंने मशहूर पटकथा लेखक जावेद अख्तर से शादी की, जिन्हें 'जादू' के नाम से भी पुकारा जाता है। पहले शबाना को जावेद अख्तर पसंद नहीं थे। शबाना के पिता कैफी आज़मी को जावेद अख्तर अपनी शायरी सुनाने आया करते थे। शबाना ने उनसे दूरी बना रखी थी। लेकिन, प्यार कहां दूरियों और परेशानियों को मानता है! शबाना और जावेद ने 9 दिसंबर 1984 को शादी कर ली।
शबाना आज़मी से पहले जावेद की शादी हनी ईरानी से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। शबाना आज़मी ने 'फायर', 'निशांत', 'जुनून', 'तुम्हारी अमृता', 'फायर', 'मकड़ी' और 'मृत्युदंड' में काम किया और खुद को एक सफल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। शबाना आज़मी का सफर अब भी जारी है। जुलाई 2023 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आई थीं।
'घूमर' फिल्म में भी दिखाई दी थीं। शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल माना जाता है। कई मौकों पर दोनों साथ दिखते हैं। जावेद अख्तर भी शबाना की तारीफ करते दिख जाते हैं। शायद, जावेद अख्तर ने शबाना के लिए ही लिखा है, "मगर ये ज़िंदगी की ख़ूबसूरत इक हक़ीक़त है, कि मेरी राह में जब ऐसा कोई मोड़ आया है, तो हर उस मोड़ पर मैंने, तुम्हें हम-राह पाया है।"
--आईएएनएस
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
जेटी की सवारी, समुद्र की हवा और मुंबई स्काईलाइन के बीच दिखीं जेनेलिया देशमुख

तेलुगु स्टार नानी की 'द पैराडाइज' की शूटिंग पूरी, 24 सितंबर को रिलीजिंग

आईआईटी में थिएटर ने बदली जिंदगी, जितेंद्र कुमार बोले- इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग को बनाया करियर
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope