• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कास्टिंग काउच को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर सरोज खान को मांगनी पड़ी माफी..

Saroj khan defends casting couch apologies - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कास्टिंग काउच को लेकर बॉलीवुड में इन दिनों विरोध चल रहा है। अब इस मामले पर बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान भी विवादों में आ गई। दरअसल, कास्टिंग काउच को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा था, 'ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। हालांकि उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सरोज ने कहा- मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं। बता दें कि दक्षिण भारत की एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस श्री रेड्डी के बयान की वजह से भारत की फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर काफी बहस हो रही है। सरोज ने कहा था, ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। इंडस्ट्री में लड़की को को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। इसलिए सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए। वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्या जरूरत है। सरोज खान ने सरकार पर भी कमेंट किया, उन्होंने कहा - गवर्नमेंट भी ऐसा करती है।गवर्नमेंट के लोग भी करते हैं। लेकिन लोग सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़ते हैं। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नाम मत लो वो हमारा माई-बाप है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saroj khan defends casting couch apologies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saroj khan, defends, casting couch, apologies, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved