• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ये क्या, सपना ने युवक को मारा थप्पड! देखें वीडियो

नई दिल्ली। हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी हरियाणवी गानों के साथ साथ हिंदी गानों, पंजाबी गानों और भोजपुरी गानों पर भी अपना जलवा दिखाती हैं। लेकिन ये क्या सपना चौधरी ने एक युवक को चांटा मार दिया। जी हां, इस बार उन्होंने अपने नए गाने में धमाका कर दिया है। सपना का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इसमें सपना अपने स्टेज शोज से बिल्कुल अलग रही हैं। वे हरियाणवी लहंगा और शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। सपना इस वीडियो में बंदूक चला रहे एक लडक़े को जोरदार थप्पड़ लगाती है।

दरअसल ये वीडियो सपना के हरियाणवी गाने ‘काला डोरा’ का है। इसमें वे एक गांव की लडक़ी का किरदार निभा रही हैं। जिससे एक अमीर लडक़े को प्यार हो जाता है। इसमें हरियाणवी लडक़ी के ट्रेडिशनल लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में एक लडक़ा बकरी के बच्चे के शिकार के लिए गोली चलाने वाला होता है, तभी सपना वहां पहुंच जाती है और लडक़े को जोर से थप्पड़ जड़ देती है।

वो लडक़ा सपना को देखकर उनका दीवाना हो जाता है और बाद में उनसे मिलने उनके घर पहुंच जाता है। वीडियो में यहीं लव स्टोरी दिखाई गई है। चार मिनट 17 सेकंड लंबे इस वीडियो को अब तक 12 करोड से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को राज मारवाड़ ने गाया है और इसके बोल ऐंडी दहिया ने लिखे हैं।

बता दे, स्टेज कार्यक्रमों के लिए मशहूर सपना चौधरी ने बिग बॉस से लेकर हिंदी फिल्मों तक का सफर तय किया है, वहीं कई अलबम में भी वह नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sapna choudhary Slap A Man Song In Kala Dora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sapna choudhary slap a man, sapna choudhary, sapna chaudhary, sapana chodhari, sapana choudhary, sapna choudhary song kala dora, tannu mannu kharkhoda, raj mawar, latest haryanvi song 2017, sapna choudhary latest haryanvi song 2019, bollywood actress, bollywood news, bollywood life, bollywood gossip, bollywood masala, bollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved