• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुपरहीरों वाली फिल्मों से चल रहा हॉलीवुड : संजय गुप्ता

Sanjay Gupta: Hollywood surviving on superhero movies - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार संजय गुप्ता ग्राफिक नॉवेल 'रक्षक' पर फीचर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्मकार ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने रक्षक पर फिल्म बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। फिल्मकार ने यह भी घोषण की कि उनके निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भारत की पहली ग्राफिक उपन्यास पर आधारित 'व्यापक और महत्वाकांक्षी फीचर फिल्म' होगी। आखिर उन्होंने रक्षक को फिल्म के लिए क्यों चुना? गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस शैली में हमेशा से कुछ कंटेंट की तलाश कर रहा था, क्योंकि इस शैली का प्रयोग हमारी फिल्मों में बहुत किया जाता है। आज के दौर में हॉलीवुड सिर्फ सुपरहीरो की फिल्मों पर टिका हुआ है। इसलिए मैं हमेशा से इसकी तलाश में था और जब मैंने रक्षक की कहानी पढ़ी तो मुझे अहसास हुआ कि आज के समय में जो हमारे देश में हो रहा है, चाहे वह लिंचिंग हो या दुष्कर्म हो उसके नजरिए से यह कहानी उपयुक्त है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanjay Gupta: Hollywood surviving on superhero movies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay gupta, hollywood, surviving, superhero movies, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved