• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है

Sana Saeed wears her Kuch Kuch Hota Hai T-shirt again after all these years; says, It still feels like home - Bollywood News in Hindi

मुंबई । शाहरुख खान, करण जौहर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने अपनी रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री सना सईद ने फिल्म से जुड़ी याद ताजा की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट की झलक दिखाई और अपनी खुशी जाहिर की। सना ने बताया कि इस टी-शर्ट को उन्होंने आखिरी बार 8 साल की उम्र में पहना था। शेयर किए गए वीडियो में सना सईद कहती हैं, "मुझे 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट मिली है। जब मैं 8 साल की थी, तब मैंने इसे पहना था और अब मैं इसे फिर से पहनने जा रही हूं। वीडियो में वह हरे रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर 'कैंप सनशाइन' लिखा हुआ है। वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे एक खास चीज मिली है, फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की कैंप सनशाइन वाली टी-शर्ट। 8 साल की उम्र के बाद से इसे नहीं पहना था और आज भी इसे पहनकर घर जैसा महसूस हो रहा है।"
सना ने करण जौहर निर्देशित फिल्म में राहुल खन्ना (शाहरुख खान) की बेटी अंजलि का रोल किया था।
फिल्म के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोंटाज वीडियो पोस्ट कर लिखा, "प्यार और दोस्ती की हर कहानी को हमारा सलाम। हम सभी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 28 साल पूरे होने की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी अहम भूमिका में थीं। हालांकि, फिल्म में अभिनेता सलमान खान ने काजोल के मंगेतर अमन का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। यह सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई।
फिल्म को शुरुआत में कम स्क्रीन्स मिली थीं, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने उस समय के रिकॉर्ड तोड़े और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sana Saeed wears her Kuch Kuch Hota Hai T-shirt again after all these years; says, It still feels like home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sana saeed, kuch kuch hota hai, shah rukh khan, karan johar, rani mukerji, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved