• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सलमान बनाम जॉन अब्राहम: पलड़ा जॉन अब्राहम का भारी, आयुष को सलमान का सहारा

लम्बे अरसे से बंद सिनेमाघरों में फिर से बहार लौटने की शुरूआत इस दीपावली से होने जा रही है। पिछले 18 माह से ज्यादा समय से बंद सिनेमाघर 22 अक्टूबर से पूरी तरह से खुलने जा रहे हैं। देश भर में एक साथ सिनेमाघरों के खुलने से निर्माताओं से अब अपनी रुकी हुई फिल्मों को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी है। इन्हीं निर्माताओं में अब सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने सलमान खान फिल्म्स की अंतिम: द ट्रूथ को 26 नवम्बर को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा नायक के तौर पर नजर आने वाले हैं। सलमान खान फिल्म में एक्सटेंडेट कैमियो कर रहे हैं। वे पंजाबी सरदार के रूप में नजर आएंगे जो पुलिस वाला है।
सलमान खान के अंतिम: द ट्रूथ की प्रदर्शन तिथि की घोषणा के साथ ही बॉलीवुड में एक बार फिर से टकराव पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी दिन जॉन अब्राहम अपनी फिल्म सत्यमेव जयते-2 को लेकर आ रहे हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिनेमाघरों के खोलने के साथ ही कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman vs John Abraham: John Abrahams upper hand, Salmans support to Aayush
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman vs john abraham john abrahams upper hand, salmans support to aayush, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved