• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'वीकेंड का वार' में सलमान ने किया कनिका मान का सपोर्ट, काजी तौकीर को जमकर लगाई फटकार

Salman Khan supports Kanika Mann in Weekend Ka Vaar, reprimands Qazi Tauqeer - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता सलमान खान रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के 'वीकेंड का वार' में काजी तौकीर की क्लास लगाते नजर आएंगे। दरअसल, हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने कनिका मान पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर कनिका ने कड़ा ऐतराज जताया था और यह भी कहा था कि शो के अंदर वह काजी तौकीर को तमीज सिखाकर जाएंगी। काजी ने सफाई दी कि उनका इरादा गलत नहीं था और उन्होंने यह बात मासूमियत या एक सामान्य संदर्भ में कही थी। काजी तौकीर की इस टिप्पणी पर सलमान खान ने उनसे पूछा कि माफी मांगने के बजाय आप बार-बार खुद को सही क्यों साबित कर रहे हैं?
'वीकेंड का वार' एपिसोड से पहले चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें सलमान काजी को डांटते हुए कहते हैं, "काजी, जब आपका इरादा किसी को गलत लगा, तो आपको वहीं पीछे हट जाना चाहिए था, लेकिन आप नॉनस्टॉप लगे रहे।"
फिर सलमान खान ने कनिका मान से पूछा कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी है, जिस पर अभिनेत्री कहती हैं, "इनमें बहुत हवा आ गई है।"
काजी ने बीच में कहा कि उन्होंने माफी मांगने की कोशिश की थी। इस पर सलमान ने कहा, "हमने आपको इनसे माफी मांगते हुए नहीं देखा। आपने तो ये कहा था कि मैं गोली खा लूंगा, लेकिन सॉरी नहीं बोलूंगा।"
फिर काजी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मजाक में कनिका से माफी मांगी थी। इस पर सलमान ने कहा, "आपने कभी किसी को जिंदगी में मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है?"
बता दें कि 'बिग बॉस- 20' में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं, जिनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।
'बिग बॉस' भारतीय हिंदी रियलिटी शो है, जो डच फॉर्मेट 'बिग ब्रदर' पर आधारित है। 'बिग बॉस 20' का प्रसारण कलर्स पर होता है जबकि दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman Khan supports Kanika Mann in Weekend Ka Vaar, reprimands Qazi Tauqeer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weekend ka vaar, salman khan, kanika mann, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved