• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नहीं देखा होगा ऐसा दृश्य, टाइगर जिंदा है में भेडिये और सलमान खान का द्वंद्व

आदित्य चोपडा अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है को अन्तर्राष्ट्रीय दर्जे की आला फिल्म बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस फिल्म के एक्शन दृश्य बेहतरीन होने जा रहे हैं। ऐसे एक्शन दृश्य फिल्माये जायेंगे जो पहले कभी हिन्दी फिल्मों में नहीं फिल्माये गए हैं। आदित्य चोपडा फिल्म में एक खतरनाक स्टंट सीन जोडने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान भेडियों के साथ लडते दिखाई देंगे। टाइगर जिंदा है के एक्शन दृश्यों का निर्देशन करने के लिए आदित्य चोपडा ने हॉलीवुड फिल्मों के एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ करने वाले निर्देशक टॉम स्टूथर्स को चुना है। टॉम को डार्क नाइट के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। यह सीन आस्ट्रेलिया के बर्फीले जंगलों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान काफी अलग अंदाज में दिखाई देंगे। आदित्य चोपडा जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं उनका मानना है कि फिल्म के एक्शन सीन ऐसे हो जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को मैच करें। आस्ट्रेलिया के बर्फीले जंगलों में भेडिय़ों के साथ सलमान की लड़ाई का यह सीन एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन होने वाला है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-salman khan shoot most dangerous action scene for tiger zinda hai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman khan shoot most dangerous action scene for tiger zinda hai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved