• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉक्स ऑफिस पर खत्म हुए सलार के दिन, सोमवार को हुई सिर्फ इतनी सी कमाई

Salaars days are over at the box office, only this much was earned on Monday - Bollywood News in Hindi

प्रभास स्टारर ब्लॉकबस्टर 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही खूब तहलका मचाया। इस फिल्म को प्रदर्शन के बाद दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ 'सलार' का कारोबार भी काफी शानदार रहा। प्रदर्शन के 4थे सप्ताह में सलार को बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्मों से टकराव झेलना पड़ रहा है, जिसके चलते अब उसके कारोबार में प्रतिदिन लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 25वें दिन हुई इतनी कमाई

90 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग करने वाली 'सलार' ने साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि कुछ नई फिल्मों की रिलीज के कारण अब इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है। बात की जाए 'सलार' की 25वें दिन की कमाई की तो इस फिल्म ने 55 लाख के आस पास ही कमाया। इसी के साथ 'सलार' की 25 दिनों की कुल कमाई अब 404.45 करोड़ रुपये हो गई है। जिससे साफ मालूम पड़ रहा है की फिल्म का ग्राफ कमाई के मामले में अब तेजी से गिर रहा है।

ये फिल्में दे रहीं टक्कर
'सलार' ने अपनी रिलीज के तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया लेकिन रिलीज के चौथे हफ्ते में इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में महेश बाबू की 'गुंटूर कारम', धनुष की कैप्टन् मिलिर, रकुल प्रीत सिंह की अयालान और तेजा सज्जा की 'हनु मैन' जैसी फिल्मों ने दस्तक दे दी। इन फिल्मों ने आते ही 'सलार' का बॉक्स ऑफिस पर खेल बिगाड़ दिया। इन दिनों फिल्मों का क्रेज देखते ही बन रहा है। ऐसे में 'सलार' की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। अब देखने वाली बात है कि प्रभास की फिल्म इन लेटेस्ट रिलीज फिल्मों के आगे कितना टिक पाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salaars days are over at the box office, only this much was earned on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salaars days are over at the box office, only this much was earned on monday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved