• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैफ अली खान ने सुनाया करीना कपूर के साथ पहली बाइक राइड का मजेदार किस्सा, बोले- 'उन्हें बाइक नहीं, शायद मैं पसंद था'

Saif Ali Khan recounted a funny story about his first bike ride with Kareena Kapoor, saying, She probably liked me, not the bike. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली बाइक राइड का एक मजेदार किस्सा सुनाया। यह किस्सा साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान का है, जब दोनों लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त सैफ और करीना के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी और दोनों सिर्फ को-स्टार के तौर पर एक-दूसरे से मिलते थे। लेकिन एक बाइक राइड के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे सैफ आज भी याद करके हंसते हैं। दरअसल, सैफ अली खान हाल ही में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने करीना के साथ अपनी पहली बाइक राइड का किस्सा साझा किया।
सैफ ने कहा, ''फिल्म 'टशन' की शूटिंग के शुरुआती दिनों में मेरी और करीना की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। हम दोनों एक-दूसरे के साथ सिर्फ औपचारिक तरीके से पेश आते थे। इसी दौरान किसी ने मुझसे कहा कि मुझे करीना को बाइक राइड के लिए पूछना चाहिए, क्योंकि उन्हें मोटरसाइकिल बहुत पसंद हैं। उस समय मैंने लद्दाख में एक बाइक रेंट पर ली हुई थी। वहां की सड़कें बेहद खूबसूरत थीं और मैं अक्सर हेडफोन लगाकर बाइक से ही शूटिंग लोकेशन पर जाता था। एक दिन मैंने करीना से पूछा कि क्या वह मेरे साथ बाइक राइड पर चलना पसंद करेंगी। इस पर करीना ने खुशी-खुशी हां कह दिया।''
उन्होंने कहा, ''बाइक पर बैठने के बाद करीना का अंदाज कुछ अलग ही हो गया। जैसे ही मैंने बाइक चलानी शुरू की, करीना हर थोड़ी देर में मेरे कंधे या पीठ पर नाखून गड़ाकर मुझे रुकने के लिए कहने लगीं। वह बार-बार 'रुको, रुको' चिल्ला रही थीं। मैं जब भी बाइक आगे बढ़ाता, करीना मुझे धीरे चलाने और रुकने के लिए कहने लगती थीं।''
सैफ ने कहा, ''कुछ देर बाद परेशान होकर करीना ने कहा कि मुझे बाइक राइड बिल्कुल पसंद नहीं है। यह सुनकर मैं हैरान रह गया। मैंने सोचा कि अगर उन्हें बाइक राइड पसंद नहीं है तो फिर हम बाइक पर कर क्या रहे हैं? मुझे लगता है कि उस समय हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन करीना को बाइक पसंद नहीं आई थी।''
सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी फिल्म 'टशन' के सेट पर ही शुरू हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
इसके बाद सैफ और करीना ने 'ओमकारा', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। दोनों ने अक्टूबर 2012 में शादी कर ली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saif Ali Khan recounted a funny story about his first bike ride with Kareena Kapoor, saying, She probably liked me, not the bike.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kareena kapoor, saif ali khan, bollywood actor saif ali khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved