• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सागरिका घाटके ने सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की खूबसूरत झलक

Sagarika Ghatge Shares Beautiful Glimpses of Her Vacation on Social Media - Bollywood News in Hindi

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटके अब भले ही सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन वे अक्सर सोशल मीडिया पर जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री सागरिका घाटके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की प्यारी यादें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "नंगे पांव चलना, आरामदायक दिन बिताना। यह द्वीप बेहद सुंदर है। साथ ही, इसके चारों तरफ पेड़ और घने हरे पत्तों की छटा बिखरी हुई है। लैगून बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मुझे पसंद है, शांत, साफ-सुथरा और तैरने के लिए बिल्कुल अच्छा।" अभिनेत्री ने बताया कि उनके बेटे फतेह को पानी से काफी लगाव है और वेकेशन में उसने पानी में खूब मस्ती की। इसी के साथ ही सागरिका ने रिसॉर्ट में बिताए हुए परिवार संग पलों को यादगार बताया। साथ ही पूरी टीम को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनकी छुट्टियों को और भी यादगार बना दिया।
अभिनेत्री ने लिखा, "स्नॉर्कलिंग करना, कछुओं को देखना, तैरना और बाहर प्रकृति के बीच सुकून भरे दिन बिताना, धूप, समंदर, रेत और प्रकृति के साथ खुद को पूरी तरह आराम देने का समय था।"
बता दें कि अभिनेत्री सागरिका और क्रिकेटर जहीर खान ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी और साल 2025 में बेटे का स्वागत किया। दोनों ने अपने बेटे का नाम फतेह खान रखा है।
जहां जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रह चुके हैं, तो वहीं सागरिका भी अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री ने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि अभिनेत्री हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री ने इरादा', 'रश', 'फॉक्स', और 'मिले ना मिले हम' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sagarika Ghatge Shares Beautiful Glimpses of Her Vacation on Social Media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sagarika ghatge, beautiful, beautiful glimpses, social media, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved