• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम चरण और उपासना को दिया आरएसएस के सुनील अंबेकर ने निमंत्रण

RSSs Sunil Ambekar invited Ram Charan and Upasana - Bollywood News in Hindi

इस समय पूरे देश में राममय माहौल है। हर ओर राम मंदिर की धूम मची हुई है। आम और खास सब पर श्रीराम का खुमार चढ़ रखा है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा है। इस बीच, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले एक्टर राम चरण को भी आमंत्रित किया गया है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सुनील अंबेकर से एक विशेष निमंत्रण मिला है। अंबेकर निमंत्रण देने के लिए राम चरण के हैदराबाद स्थित घर गए थे। राम चरण और उनकी पत्नी की न्योता स्वीकारते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अंबेकर उन्हें आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान राम चरण ने व्हाइट कलर की शर्ट और बिंज कलर की पेंट पहनी है। दूसरी ओर, उपासना लाइट येलो कलर के सलवार सूट में दिखीं। कपल बेहद खुश लग रहा है। बता दें कि समारोह में रजनीकांत, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा, अजय देवगन, धनुष, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSSs Sunil Ambekar invited Ram Charan and Upasana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rsss sunil ambekar invited ram charan and upasana, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved