दक्षिण फिल्मों में खूबसूरत अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु जल्दी ही शादी के
बंधन में बंधने जा रही है। दक्षिण सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य
के साथ यह अभिनेत्री अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। इस
शादी को लेकर टॉलीवुड में कई प्रकार की चर्चाए हो रही है। 6 अक्तूबर को
सबसे पहले हिंदू रीति-रिवाजों से यह शादी संपन्न होगी। इसके बाद सात
अक्तूबर को गोवा में क्रिश्चियन रिवाजों के साथ समंथा और चैतन्य जन्म-जन्म
तक साथ निभाने की कसम खाएंगे। फिर 9 अक्तूबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड
रिसेप्शन होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस शादी का खर्च
करीब 10 करोड रुपए होंगे। खबरों के अनुसार शादी के लिए बनाई गई गेस्ट लिस्ट
में सिर्फ 150 लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें दोनों के परिवार के सदस्य और
कुछ करीबी ही आएंगे। रिसेप्शन में टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां दोनों को
आशीर्वाद देने पहुंच सकती हैं।
रातोंरात सफलता में विश्वास मत करो : जसलीन रॉयल
खय्याम ने पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये दिए
मासिक धर्म पर जागरूकता आंदोलन में परिवर्तित होने पर गर्व है : अक्षय
Daily Horoscope